12th ke bad doctor banne ke liye kya kare

12th ke bad doctor banne ke liye kya kare

सभी छात्रों को 10वीं और 12वीं पूरी करने के बाद यह निर्णय लेना होता है कि हमें किस सेक्टर में जाना है। क्योंकि इसके बाद आगे बढ़ने के लिए बहुत सारे क्षेत्र मौजूद होते हैं। लेकिन सभी छात्रों का अपना अपना निर्णय होता है कि हमें किस क्षेत्र में अपना करियर बनाना है। ज्यादातर छात्रों को देखा गया है कि वह उस फील्ड का चुनाव करते हैं जहां करियर सक्सेसफुल होता है। ज्यादातर छात्र आजकल इंजीनियर या डॉक्टर बनना चाहते हैं क्योंकि इनकी मांग बहुत ज्यादा है।

अगर आप एक छात्र हैं तो आप जानते होंगे कि डॉक्टर बनना आसान नहीं है। छात्रों को शुरू में लगता है कि हम आसानी से मेडिकल परीक्षाओं को पास करके डॉक्टर बन जाएंगे। लेकिन जब वह इस फील्ड में अपना करियर बनाने की शुरुआत करते हैं तब उन्हें समझ में आ जाता है कि यह कितना कठिन है। आज हम इस आर्टिकल की मदद से आपको यह बताएंगे कि डॉक्टर कैसे बने। इस आर्टिकल में आपको बताया जाएगा कि अगर आप एक सक्सेसफुल डॉक्टर बनना चाहते हैं तो आपको क्या-क्या करना होगा। इसे जानने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

Doctor kaise bane

doctor kaise bane

अगर आप एक डॉक्टर बन जाते हैं तो आपको समाज में बहुत इज्जत दी जाती है। क्योंकि एक डॉक्टर लोगों को जिंदगी दे सकता है। लेकिन हम सब जानते हैं कि डॉक्टर के कंधों पर कितनी बड़ी जिम्मेदारी होती है। इस जिम्मेदारी को हर कोई व्यक्ति संभाल नहीं सकता है। जब कोई भी व्यक्ति गंभीर रूप से बीमार होता है तो भगवान के अलावा डॉक्टर ही होता है जो उन्हें बचा सकता है। डॉक्टर भी कई तरह के होते हैं जैसे- डेंटिस्ट, होम्योपैथिक डॉक्टर, आयुर्वेदिक डॉक्टर इत्यादि। आप किस तरह का डॉक्टर बनना चाहते हैं या आप के निर्णय पर निर्भर होता है और उसी से संबंधित कोर्स भी आपको पूरा करना होता है।

कोई भी छात्र जब मेडिकल की तैयारी करते हैं तो उनका सपना होता है कि वह एक सक्सेसफुल एमबीबीएस डॉक्टर बने। इसके लिए उन्हें एमबीबीएस करना होता है जिसमें 4 से 5 साल का समय भी लगता है। एमबीबीएस पूरी करने के बाद आपको किसी भी गवर्नमेंट हॉस्पिटल में 1 साल की इंटर्नशिप पूरी करनी होती है। इसके बाद आप मास्टर ऑफ डॉक्टर या मास्टर ऑफ सर्जरी भी कर सकते हैं। Doctor kaise bane

एमबीबीएस की अवधि और फीस

Doctor kaise bane

एमबीबीएस में 9 सेमेस्टर होते हैं जिससे पूरी करने में 4 साल 6 महीने का समय लगता है। जिसमें से 1 वर्ष की इंटर्नशिप होती है। एमबीबीएस करने में पूरी तरह से 5 साल का समय लग जाता है। अगर हम भारत की बात करें तो यहां 541 एमबीबीएस कॉलेजों में कुल 82,926 सीटें हैं।

जिनमें से 263 प्राइवेट कॉलेज और 278 सरकारी कॉलेज शामिल हैं। अगर आप किसी प्राइवेट कॉलेज से एमबीबीएस करना चाहते हैं तो वहां कम से कम 5 लाख से लेकर 20 लाख तक की फीस जमा करनी पड़ सकती है और अगर आप सरकारी कॉलेज से एमबीबीएस करते हैं तो आपको 10000 से लेकर फिर 50000 तक की फीस देनी होती है। यह भी आपके कोर्स के ऊपर भी निर्भर करती है।

डॉक्टर बनने के लिए आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा

अब हम आपको बताते हैं कि एक डॉक्टर बनने के लिए आपको किन-किन चरणों से गुजरना होगा।

सबसे पहले दसवीं पास करें

आपके डॉक्टर बनने की शुरुआत यहीं से हो जाती है। सबसे पहले आपको दसवीं कक्षा में ही बायोलॉजी फिजिक्स और केमिस्ट्री जैसे विषयों में अच्छे मार्क्स प्राप्त करने होंगे। क्योंकि एक डॉक्टर बनने के लिए इन सब्जेक्ट का अच्छा होना आपके लिए बहुत जरूरी होगा।

12वीं पास करें

दसवीं पास करने के बाद आपको 12वीं में भी फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी में अच्छे मार्क्स हासिल करने होंगे। आपके 12वी में सभी विषयों को मिलाकर 50% अंक होना जरूरी है। अगर आपके अंक ज्यादा होंगे तो आपको और ज्यादा मदद मिलेगी लेकिन इससे कम होने पर आपको मेडिकल का फॉर्म भरने नहीं दिया जाएगा।

एंट्रेंस एग्जाम

जब आपने 10वीं और 12वीं क्लास में अच्छी मार्क हासिल कर लिए हैं तो अब आपको एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी शुरू करनी होगी। क्योंकि बिना एंट्रेंस एग्जाम पास किए आप आगे नहीं बढ़ पाएंगे। इस परीक्षा की तैयारी 11वीं कक्षा से ही हो जाती है क्योंकि एंट्रेंस एग्जाम में ज्यादातर प्रश्न 11 वीं कक्षा से ही पूछे जाते हैं। मेडिकल का एंट्रेंस एग्जाम बहुत कठिन एग्जाम होता है अगर आप लापरवाही करेंगे तो आप इस एग्जाम को क्लियर नहीं कर सकते हैं। मेडिकल का एंट्रेंस एग्जाम को आप रट कर पास नहीं कर सकते हैं। इसके लिए आपके पास 11वीं और 12वीं कक्षा की सभी सब्जेक्ट मजबूत होने चाहिए।

जब आप 12वीं कक्षा का एग्जाम देते हैं तो एग्जाम के बाद आपके पास बहुत सारा समय होता है कि आप 11वीं और 12वीं के सभी सब्जेक्ट को एक बार अच्छी तरह से रिवीजन कर ले। इससे आपको एंट्रेंस एग्जाम में बहुत फायदा मिलेगा। बारहवीं कक्षा का एग्जाम होने के बाद आप तुरंत किसी मेडिकल कोचिंग को भी ज्वाइन कर सकते हैं ताकि थोड़े समय में आप की अच्छी तैयारी हो जाए।

मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम का फॉर्म भरे

एक डॉक्टर बनने की शुरुआत आपको यहीं से करनी होगी। इसके लिए आपको सबसे पहले मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम का फॉर्म भरना होगा। कई बार ऐसा होता है कि जब मेडिकल का फॉर्म आता है तो उस समय तक कई राज्यों के 12वीं के एग्जाम चल रहे होते हैं या उसकी तिथि बाद में होती है। ऐसे में आप ऑल इंडिया मेडिकल एग्जाम या स्टेट लेवल का फॉर्म भी भर सकते हैं। लेकिन आपको हमेशा ध्यान देना होगा कि आपको आपकी मार्क के आधार पर ही मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन मिलेगा। जब आपकी रिजल्ट घोषित होगी तब आपका काउंसलिंग किया जाएगा और उसके बेसिक पर ही आपको कॉलेज दिया जाएगा।

अगर आप पूरी ईमानदारी से मेहनत करते हैं और एक सक्सेसफुल डॉक्टर बनना चाहते हैं तो आपको एंट्रेंस एग्जाम में बहुत अच्छे नंबरों से पास होना होगा। अगर आपके मार्क बहुत अच्छे होते हैं तब आपको किसी गवर्नमेंट कॉलेज में एडमिशन मिल जाता है जहां आपको बहुत कम फीस देनी पड़ती है। इनमें से कुछ पॉपुलर एंट्रेंस एग्जाम नीचे दिए गए हैं जिनके लिए आप आवेदन कर सकते हैं।

  • AIIMS
  • AIPMT
  • MH CET
  • DPMT
  • PMET
  • UPMT

डिग्री प्राप्त करें

जब आप एंट्रेंस एग्जाम को अच्छे नंबरों से पास कर लेंगे तब आप किसी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं। इसके बाद आपको एमबीबीएस कोर्स करने में 4 से 5 साल तक का समय लग जाएगा। अगर आप एमबीबीएस डॉक्टर बनना चाहते हैं तो आपको 1 साल की इंटर्नशिप भी करनी होगी और इसमें बहुत मेहनत और लगन से इस कोर्स को कंप्लीट करना होगा जिसके बाद आप एक सफल डॉक्टर बन जाएंगे।

MBBS Doctor salary

एक डॉक्टर को बहुत अच्छी सैलरी मिलती है और अगर आप एक एमबीबीएस डॉक्टर हैं तो आपको और भी ज्यादा सैलरी के साथ-साथ सुविधाएं मिलेगी। एक एमबीबीएस डॉक्टर को प्रति महीना 50000 से लेकर एक लाख रुपए प्रति महीना सैलरी दी जाती है। इसके साथ ही एक एमबीबीएस डॉक्टर को सरकार की तरफ से बहुत सारी सुविधाएं भी मुहैया कराई जाती है।

यह भी पढ़ें – Food inspector kaise bane

निष्कर्ष

आज की इस आर्टिकल में हमने आपको बताया कि अगर आप एक डॉक्टर बनना चाहते हैं तो आपको किन किन स्टेप्स को फॉलो करना होता है। आशा करता हूं कि आप डॉक्टर कैसे बने इस बारे में जान पाए होंगे। अगर आपको इस आर्टिकल से संबंधित कोई भी जानकारी चाहिए तो आप हमें कमेंट कर सकते हैं या जल्द ही इसके बारे में और भी ज्यादा डिटेल्स प्रोवाइड की जाएगी। अगर आपको हमारे आर्टिकल से संबंधित कोई भी प्रश्न पूछना हो तो आप हमें कमेंट कर सकते हैं हम आपके प्रश्न का उत्तर देंगे। धन्यवाद

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *