Bihar Essay writing competition 2022
अगर आप भी बिहार बोर्ड के छात्र हैं तो आपके पास ही मौका है कि आप निबंध प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर ₹5000 से ₹20000 तक की राशि जीत सकते हैं| बिहार राज्य सरकार के तरफ से सभी छात्रों के लिए एक राज्यस्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है| इस प्रतियोगिता में बिहार राज्य के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के छात्र शामिल हो सकते हैं| इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पर आपको एक निबंध लिखना होगा अगर आप का निबंध सर्वश्रेष्ठ रहेगा तो आपको इनाम दिया जाएगा
इस इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए आप चाहे किसी भी स्कूल में पढ़ते हो आप हिस्सा ले सकते हैं| इसके बारे में हम आपको नीचे पूरी जानकारी दे रहे हैं इसे ध्यान पूर्वक पढ़ें|
Bihar rajya nibandh pratiyogita dates 2022
विद्यलय स्तर पर निबंध लेखन प्रतियोगिता के आयोजन की तिथि :-18/04/2022 (मध्याह्न 12:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक)
विद्यालय द्वारा मूल्यांकन कर प्रत्येक वर्ग समूह से सर्व श्रेष्ठ एक लेक को राज्य प्रदुषण नियंत्रण पर्षद के ई.मेल आई.डी. bspcb.essay@gmail.com पर प्रेषित करने की अंतिम तिथि :- 20/04/2022, संध्या :- 05 बजे तक

बिहार राज निबंध लेखन प्रतियोगिता 2022 – यह प्रतियोगिता राज्य सरकार की तरफ से आयोजित की जा रही है| अगर आप इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं तो आपको एक अच्छा सा निबंध लिखना होगा और जिस छात्र छात्रा का निबंध सबसे अच्छा होगा उन्हें बिहार राज्य सरकार की तरफ से इनाम दिया जाएगा| यह इनाम तीन भागों में दिया जाएगा|
इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले छात्र छात्रा के साथ उनके विद्यालय को भी इनाम दिया जाएगा| यह प्रतियोगिता दो समूह में हो में आयोजित की जाएगी| पहला वर्ग समूह (क) और दूसरा वर्ग समूह (ख)| अगर आप भी इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं तो नीचे दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें|
बिहार राज्य निबंध प्रतियोगिता का विषय 2022

- वर्ग समूह (क) मे कक्षा 8 तक के छात्र-छात्राएं को एकल उपयोग प्लास्टिक/ थर्माकोल से होने वाली हानियां के बारे में निबंध लिखना होगा|
- वर्ग समूह (ख) मैं कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को एकल उपयोग प्लास्टिक/थर्माकोल से हानियां एवं उनके विकल्प के बारे में निबंध लिखना होगा |
बिहार राज निबंध लेखन प्रतियोगिता 2022 के तहत मिलने वाला इनाम
- इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को ₹20000 की राशि एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा
- इस प्रतियोगिता मैं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को ₹15000 की राशि एवं प्रशस्ति प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो दिया जाएगा
- इस प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को ₹10000 की राशि के साथ प्रशस्ति प्रमाण पत्र व मोमेंटो दिया जाएगा |
Note – इस प्रतियोगिता में जो छात्र छात्राएं अपने जिला में प्रथम स्थान प्राप्त करेंगे उन्हें ₹5000 की राशि प्रशस्ति प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो दिया जाएगा
बिहार राज निबंध लेखन प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए योग्यता
- इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए पहला समूह में कक्षा आठवीं तक के छात्र-छात्रा आवेदन कर सकते हैं
- इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए दूसरे समूह में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के छात्र छात्रा आवेदन कर सकते हैं
Important Links
यह भी पढे – Bihar Board Inter Admission 2022