PM Kisan E KYC Registration – अब 22 मई तक करें E Kyc

Pm Kisan e kyc registration

दोस्तो आप जानते होंगे कि देश की छोटे, सीमांत और गरीब किसानों के जीवन स्तर में सुधार और उनकी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए भारत सरकार द्वारा 01 दिसंबर 2018 को किसान सम्मान निधि की शुरुआत की गई थी। इसके तहत इस योजना के योग्य किसानों को प्रति वर्ष 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह प्रति वर्ष तीन किस्तो में दिया जाता है यानी प्रत्येक 4 महीने में 2000 रुपये की राशि किसानों के अकाउंट में भेजी जाती है। इसके लिए अब e kyc अनिवार्य कर दिया है। अब सबसे पहले आपको बताते हैं कि e kyc क्या है।

PM Kisan e kyc क्यों जरूरी है

आप जानते होंगे कि आजकल धोखधड़ी बहुत बढ़ गयी है। इस योजना में भी कुछ लोग फर्जी किसान बनकर आवेदन करते हैं और योजना का लाभ लाभार्थी किसान तक नही पहुच पाता ऐसे में सरकार ने e kyc को अनिवार्य कर दिया है। इसमे किसानों को अपनी सभी पहचान वेरिफिकेशन करवानी पड़ती है जैसे आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, एकाउंट नंबर इत्यादि। जिन किसानों ने e kyc पूरा कर लिया है उन किसानों को इस योजना का लाभ मिल रहा है।

E kyc आप अपने घर पर भी कर सकते हैं या नजदीकी बैंक, csc center या जन सेवा केंद्र से भी करवा सकते हैं हम आपको नीचे पूरी जानकारी देते हैं जिसके माध्यम से आप घर बैठे e kyc कर सकते हैं।

E kyc खुद से कैसे करें

आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके खुद भी e kyc पूरा कर सकते हैं।

  • PM KISAN E kyc करने के लिए सबसे पहले आपको किसान सम्मान निधि के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको होम पेज पर Farmers corner का विकल्प दिखेगा जिसमें आपको e kyc पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने e kyc का पेज खुलेगा। इस पेज में आपको अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड डालकर सर्च पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा जिसमें आपको अपना मोबाइल नंबर (जो आधार कार्ड से लिंक है) डालना है और Get OTP पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर 6 अंक का otp आएगा उसे बॉक्स में भरना होगा और submit for authorization पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी e kyc पूरी हो जाएगी। अगर कोई प्रॉब्लम होती है तो आपके सामने invalid error आएगा। जिसे सही करने के लिए फिर से सारी प्रकिर्या पूरी करनी होगी या नजदीकी ऑनलाइन सेंटर में जाना होगा।

PM kisan yojana से संबंधित महत्वपूर्ण लिंक्स

PM kisan e kyc last date

PM kisan सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के लिए बहुत अच्छी खबर है क्योंकि केंद्र सरकार ने e kyc की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए डेडलाइन आगे बढ़ा दी है। पहले इसकी अंतिम तिथि 31 मार्च 2022 थी लेकिन अब किसान 22 मई 2022 तक e kyc पूरा कर सकते हैं। अब तक किसानों को 10 क़िस्त दी जा चुकी है लेकिन 11वी क़िस्त में देरी हो रही है इसका कारण है की केंद्र सरकार ने e kyc को अनिवार्य कर दिया है।

देश मे pm kisan सम्मान निधि योजना के तहत लगभग 12.54 करोड़ किसान रजिस्टर्ड हैं। लेकिन कुछ किसानों को अब भी इसका लाभ नही मिल पाता है क्योंकि कुछ लोग फर्जी किसान बनकर दुसरो के नाम पर इसका लाभ ले रहे हैं। इसीलिए यह अनिवार्य हो गया है। अगर आपने भी अभी तक e kyc पूरा नही करवाया है तो जाकर नजदीकी ऑनलाइन सेंटर से अपना e kyc पूरा करें।

यह भी पढे – Pm kusum yojana 2022

निष्कर्ष

आज मैंने आपको किसान सम्मान निधि e kyc के बारे में जानकारी दी है आशा करता हूँ कि आपको हमारा पोस्ट अच्छा लगा होगा। हमे कॉमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर दें। धन्यवाद

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *